यही है सोना खरीदने के लिए बिल्कुल सही समय, इतना है गोल्ड का प्राइस, चांदी के भाव…

नई दिल्ली। सोने-चांदी का शौक आमतौर पर महिलाओं को होता है लेकिन पुरुष भी इसे खासा पसंद करते हैं। सोने को व्यक्ति की समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है। अगर किसी ने सोने की चेन या फिर अन्य आभूषण पहनें हैं तो आमतौर पर अनुमान लगा लिया जाता है कि वह व्यक्ति अमीर ही होगा।

गोल्ड प्राइस

मार्केट में सोने के भाव में उतार-चढ़ाव का दौर बना रहता है।

ऐसे में बीते चार दिनों से बढ़ रहे सोने के दामों पर शुक्रवार को ब्रेक लग गया। वहीं चांदी के भाव में तेजी देखी गई। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के मुताबिक, जहां एक तरफ दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव 80 रुपए गिरकर 33,220 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। तो वहीं दूसरी तरफ चांदी के दामों में 180 रुपए की तेजी दर्ज की गई। इसके साथ ही चांदी 40,380 रुपए प्रति किलो के रेट पर पहुंच गई।

सर्राफा बाजार के अनुसार, चांदी हाजिर 180 रुपए तेज होकर 40,380 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गयी। साप्ताहिक आपूर्ति वाली चांदी 110 रुपए नरम होकर 39,580 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। हालांकि, चांदी सिक्का स्थिर रहा। सिक्का लिवाल और सिक्का बिकवाल क्रमश: 77 हजार रुपए और 78 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर रहे।

वहीं ट्रेडर्स के मुताबिक वैश्विक स्तर पर सोने के कमजोर भाव के कारण ज्वेलर्स ने खरीदारी में रूचि नहीं दिखाई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना गिरावट के साथ 1,291.89 डॉलर प्रति औंस पर रहा। चांदी 15.58 डॉलर प्रति औंस हो गई।

सोना 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला 80-80 रुपए की गिरावट के साथ 33,220 रुपए और 33,070 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। पिछले 4 दिन में सोने का भाव 425 रुपए तेज हो गया था। आठ ग्राम वाली गिन्नी 25,500 रुपए पर स्थिर रही।

ट्राई ने किया खुलासा, जियो के बाद सबसे ज्यादा इस टेलिकॉम कंपनी ने जोड़े ग्राहक

इससे पहले बीते लगातार तीन दिनों में सोने के भाव में तेजी गई थी। इस दौरान सोने का भाव 315 रुपए तेज हुआ था। इस दौरान मार्केट में 65 रुपए की तेजी के साथ सोने का भाव 33,190 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। सोने के अलावा इस दौरान चांदी के भाव में भी तेजी रही थी।

LIVE TV