गंगा के साथ यमुना भी खतरे के निशान से ऊपर, सैकड़ों ट्रेनेंं प्रभावित

यमुना नदीदिल्‍ली। यमुना नदी का पानी खतरे के निशान से ऊपर आ गया है। बढ़ते जलस्‍तर को देखते हुए लगभग 50 से ज्‍यादा ट्रेने कैंसिल कर दिया गया जबकि 90 से ज्‍यादा ट्रेनों के रूट में परिवर्तन किया गया है। वहीं बिहार में गंगा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

ट्रेनों के रूट बदलने का निर्णय फिलहाल 24 घंटे के लिए लिया गया है। इन घंटों में अगर यमुना का स्तर खतरे के निशआन से कम हो जाता है तो डायवर्ट हुई ट्रेन वापस अपने ट्रैक पर आ जाएंगी और अगर ऐसा नहीं हुई तो इन्हीं रूट पर चलेंगी।

बदले हुए रूट में दिल्ली, नई दिल्ली, तिलक ब्रिज और साहिबाबाद से आने-जाने वाली करीब 150 ट्रेनें प्रभावित होंगीं। स्थिति पर पूर्ण रूस से ध्यान देने के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है जो 24 घंटे ट्रैफिक पर नजर रखेंगे।

स्थिति पर नजर रखने के लिए इंजीनियर्स को भी हर घंटे सूचनाएं जारी करने के लिए कहा गया है। राज्य सरकारों को भी इन निर्णयों के बारे में जानकारी दी गई है। इसके साथ स्टेशन मैनेजर्स और सीनियर ऑफीसर्स को भी निर्देश दिया गया है कि वे यात्रियों के नियंत्रण, रिफंड और घोषणाओं का ध्यान रखें, जिससे यात्रियों को ज्यादा परेशानी का सामना न करना पड़े।

यमुना नदी का जलस्‍तर इसलिए बढ़ा

बागपत के हथिनी कुंड बैराज से छोड़े गए हजारों क्यूसेक पानी से यमुना नदी में उफान आ गया। इससे यमुना का पानी पुरानी दिल्ली और शाहदरा के रेलमार्ग पर बीच लोहे के पुल तक आ गया। इसके चलते दिल्ली-शामली रेलमार्ग करीब चार घंटे प्रभावित रहा। रूट डायवर्ट कर ट्रेनों को शाहदरा आउटर से शामली की ओर भेजा गया।

गंगा का पानी कहीं घटा तो कहीं बढ़ी चिंता

गाजीपुर में खतरे के निशान से ऊपर बह रही गंगा का बढ़ाव तो रुक गया है, किंतु खतरा अभी टला नहीं है। मीरजापुर में गंगा घटाव पर है तो बलिया में बढ़ाव पर। आजमगढ़ व मऊ में घाघरा का जलस्तर निरंतर घटने से कटान का सिलसिला जारी है। वाराणसी में वरुणा में गंगा के पलट प्रवाह से सैकड़ों घरों में पानी घुस चुका है।

मीरजापुर में बेलन, अदवा, जरगो व बकहर नदी में बढ़ाव जारी है। छानबे विकास खंड के अकोढ़-बबुरा पुल बाढ़ के पानी से डूब गए हैं। आवागमन बंद है। गाजीपुर में गंगा में फि़लहाल गंगा का बढ़ाव रुका है। बलिया में गंगा नदी में बढ़ाव शनिवार को भी जारी रहा। नगर के निचले इलाकों में पानी के बढऩे का क्रम जारी है। कटान से लोगों में खौफ बढ़ता जा रहा है। चौबे छपरा गांव की स्थिति भयावह बनी हुई है। इलाहाबाद में शनिवार को गंगा यमुना के जलस्तर में कमी से थोड़ी राहत मिली।

LIVE TV