यमुना के विकराल रूप से पलायन करने को मजबूर हुए लोग, देखें स्थिति

REPORT-राम चन्द्र सैनी यूपी

फतेहपुर – खतरे की निशान से ऊपर बह रही यमुना नदी ने अब विकराल रूप ले लिया है , जिसके कारण यमुना तटीय क्षेत्रों के गाँवों व वार्डों में बाढ़ का पानी पूरी तरह घुस चूका है। जिससे लोग अब घर बार छोड़कर दूसरे ठिकानों में रूककर अपना जीवन यापन कर रहे हैं।

वहीँ डीएम , एसपी व बीजेपी विधायक ने बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों का दौरा किया और बाढ़ पीड़ितों से बातचीत कर उनका हाल जाना साथ ही बाढ़ में फंसे लोगों को निकालने के लिए जिला प्रशासन द्वारा नावों के माध्यम से निकाला जा रहा है। कुछ गाँव ऐसी हैं की जहाँ बिजली व्यवस्था बंद कर दी गयी।

जिससे कोई ऐसी घटना न घट सके। डीएम ने स्टीमर में बैठकर बाढ़ से प्रभावित गाँवों का भी दौरा किया। वहीँ बाढ़ के विकराल रूप के कारण किशनपुर क्षेत्र के नवनिर्मित दमोह पूल भी धस गया है। जिसे जिला प्रशासन ने बंद कर दिया है। जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है।

प्रभारी मंत्री शाही ने दो दिवसीय दौरे के दौरान किया बाढ़ पीड़ित क्षेत्रो का दौरा

वहीँ डीएम संजीव कुमार ने बताया की यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बाह रहा है। जिससे कई गाँवों में पानी घुस चूका है और बाढ़ में फंसे लोगों को नाव के माध्यम से निकाला जा रहा है , कुछ गाँव ऐसी है जहाँ 12 से 14 घंटे ही बिजली दी जा रही है।

LIVE TV