सर्वे: तीन साल बाद भी देश में मोदी लहर, चुनाव हुए तो फिर पूर्ण बहुमत से स्‍थापित होगा भगवा साम्राज्‍य

मोदी लहरनई दिल्‍ली। मोदी सरकार के तीन साल पूरा होने के मौके पर मोदी लहर जानने के लिए एक बड़ी मीडिया संस्‍था ने सर्वे कराया है। दरअसल इस सर्वे का प्रयास यह था कि केंद्र सरकार जानना चाहती है कि लोगों का रुझान किस तरफ है और मोदी लहर है या नहीं। सर्वे के अनुसार तीन साल बाद भी लोगों ने नरेंद्र मोदी की अगुआई में केंद्र सरकार का समर्थन किया है। ऐसे में अगर अभी लोकसभा चुनाव हुए तो भाजपा की पूर्ण बहुमत से सरकार बनने की संभावना है।

सर्वे के अनुसार अभी चुनाव हुए तो एनडीए को 331 सीटें मिल सकती है। हालांकि 2014 की तुलना में एनडीए को 4 सीट का नुकसान होने की संभावना है। 2014 के लोकसभा चुनाव में मोदी की अगुआई में एनडीए को 335 सीटें मिली थीं।

सर्वे के अनुसार राहुल गांधी की अगुआई में यूपीए के लिए भी राहत की खबर है। सर्वे के अनुसार अभी चुनाव हुए तो यूपीए को 104 सीटें मिल सकती है। बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड और पूर्वोत्तर के राज्यों में एनडीए को 2014 से भी ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान है।

पूर्वी भारत में भले ही एनडीए को फायदे मिलने का अनुमान है लेकिन बिहार और झारखंड में उसे कुछ सीटों का नुकसान हो सकता है। सर्वे के मुताबिक लालू यादव को कोई खास नुकसान नहीं पहुंचेगा। ओडिशा, बंगाल और असम में एनडीए को फायदा हो सकता है।

LIVE TV