पीएम मोदी पर भड़के बंगाल के ‘टीपू सुल्तान’, अल्लाह के नाम पर देंगे रूह कंपा देने वाली सजा

मोदी के नोटबंदीकोलकाता| पीएम नरेंद्र मोदी के नोटबंदी वाले फैसले के खिलाफ मुसलमान अब खुलकर सामने आ गए हैं| कोलकाता की एक मस्जिद ने प्रधानमंत्री पर मुसलमानों को बेवकूफ बनाने के आरोप में फतवा जारी किया है| इससे नाराज भाजपा ने इमाम की गिरफ्तारी की मांग की है|

कोलकाता की टीपू सुल्तान मस्जिद के शाही इमाम सैयद मोहम्मद नुरूर रहमान बरकती ने यह फतवा जारी किया है| ऑल इंडिया मजलिस-ए-सुरा और ऑल इंडिया मायनॉरिटी फोरम के संयुक्त सम्मेलन में उन्होंने कहा कि नोटबंदी से मुसलमानों को अपने ही पैसे के लिए यातनाएं झेलनी पड़ रही हैं| यह एक गंभीर समस्या बन गयी है| इसके नाम पर मोदी जी देश की जनता और मुसलमानों को गुमराह कर रहे हैं|

बरकती ने आरोप लगाया कि लोग दाढ़ी रखते हैं वे मौलाना, साधु, सूफी या सिख जैसे धर्मों से जुड़े होते हैं| लेकिन मोदी लोगों को बेवकूफ बनाने के लिए दाढ़ी रखते हैं| इसके लिए मोदी को ऐसी सजा मिलेगी कि रूह कांप जाएगी| उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री पूरी तरह से अपनी विश्वसनीयता खो चुके हैं| अब देश की अधिकतर जनता चाहती है कि ममता देश की प्रधानमंत्री बनें|

वहीं, पीएम मोदी के खिलाफ जारी हुए इस फतवे से भाजपा तिलमिला गयी है| भाजपा के राष्ट्रीय सचिव सिद्धार्थ नाथ सिंह ने इसकी निंदा करते हुए प्रदर्शन करने की धमकी दी है| उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी से इमाम को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है| ख़ास बात ये है कि जब यह फतवा जारी हो रहा था तो तृणमूल सांसद इदरीस अली भी वहां मौजूद थे|

LIVE TV