सतपाल महाराज ने सुनी जनता की समस्या, दिया समाधान का भरोसा

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के आदेशसुरेंद्र ढाका

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के आदेश पर बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में लग रहा जनता दरबार अब फरयादी जनता से गुलजार रहने लगा है। सरकार के सभी मंत्री सप्ताह में एक-एक दिन पार्टी कार्यालय में जनता दरबार लगा रहे है, जिसमें फरयादी जनता अपनी समस्याएं सरकार तक पहुंचा रही है।

अभी-अभी : बाबा का तहखाना देख उड़े पुलिसवालों के होश, आपत्तिजनक सामान मिलने पर सील किए कमरे

बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को सरकार के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने जनता दरबार लगाया। जिसमें जनता ने अपनी समस्यायें मंत्री के सम्मुख रखी। मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि ये मुख्यमंत्री की एक अच्छी पहल है, जिससे हम जनता से जुड़ेगें और जनता की समस्याओं का जल्द से जल्द निवारण करेगें।

LIVE TV