मुंबई : 3 मंजिला इमारत गिरी, 10 लोगों की मौत; अभी भी कई लोग मलबे में फंसे

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से एक बड़ा हादसा सामने आया। इसमें 10 लोगों की जान चली गयी। आपको बता दें कि मुंबई से सटे भिवंडी के धामनकर नाका के पास पटेल कंपाउंड इलाके में यह हादसा सामने आया। जहां एक तीन मंजिला इमारत गिर गयी। अहले सुबह हुए इस हादसे में फिलहाल 35 से 40 लोगों के फंसे होने की बात सामने आ रही है। वहीं मामले की जानकारी मिलते ही एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गयी।

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल स्थानीय लोग और टीमों की मदद से 20 से अधिक लोगों को सुरक्षित भी निकाल लिया गया है। वहीं अंदर दबे तकरीबन 25 लोगों को रेस्क्यू करने के लिए ऑपरेशन चलाया जा रहा है। जबकि हादसे से अभी तक हुई मौतों की संख्या 10 बताई जा रही है।

हादसा सोमवार सुबह 3 बजकर 40 मिनट पर धमनकर नाका के पास हुआ। पटेल कंपाउंड में इमारत उस दौरान गिर गयी जब सभी लोग सो रहे थे। हालांकि हादसे के बारे में जानकारी मिलते ही एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गयी। इसके बाद मलबे में फंसे लोगों को निकालना शुरु किया गया।

LIVE TV