मिल गई ताकत, अब एक नहीं 500 पाकिस्तान उड़ा सकता है भारत

पाकिस्तान उड़ा सकतादिल्ली। पहली नजर में आपको भरोसा नहीं होगा, लेकिन ये सच है। पाकिस्तान ने खुद इस सच का खुलासा किया है कि भारत अब एक नहीं पांच सौ पाकिस्तान उड़ा सकता है। इस खबर के पीछे पाकिस्तान का ही एक मजबूत अध्‍ययन है।

इसके मुताबिक भारत के पास परमाणु बम बनाने का सामान बड़ी मात्रा में इकट्ठा हो चुका है। इससे भारत किसी भी समय 400 से 500 परमाणु बम बना सकता है। परमाणु बम बनाने की तकनीक में भी भारत ने महारथ हासिल कर ली है।

पाकिस्तान का यह अध्‍ययन इस्लामाबाद के इंस्टीट्यूट ऑफ स्ट्रेटजिक स्टडीज में पेश भी किया गया है। इसे तैयार करने वालों में पाकिस्तान के चार परमाणु विशेषज्ञ शामिल हैं। इन्होंने माना है कि अब भारत के पास बड़ी मात्रा में परमाणु हथियार बनाने का सामान है।

इस्लामाबाद के इस इंस्टीट्यूट में हुए एक सेमिनार में कहा गया कि भारत अब बेहद खतरनाक हो चुका है। यह अध्‍ययन बताता है कि अगर अब भारत पर किसी ने भी नजर टेढ़ी की तो वह उसका नाश कर सकता है।

इस अध्‍ययन को एक किताब का स्वरूप भी दिया गया है। इसके बाद में प्रसिद्ध भौतिक वैज्ञानिक डॉक्टर एएच नायर ने कहा कि भारत ने अपनी हैसियत से ज्यादा ताकत इकट्ठा कर ली है।

वहीं, पाकिस्तान के परमाणु अनुसंधान के चेयरमैन अंसार परवेज ने कहा कि यह अध्‍ययन भारत की नई ताकत बताने के लिए काफी है। इससे निपटने में पाकिस्तान को काफी वक्त लगेगा।

LIVE TV