माह के अंतिम दिन आज रात में दिखेगा यह खूबसूरत नजारा, दशकों बाद…

साल 2020 का अक्टूबर महीना अपने अंतिम दिन शनिवार(31 अक्टूबर) को ब्लू मून का गवाह बनेगा। इस दौरान महज एक माह के भीतर ही यह दूसरी बार होगा जब दुर्लभ पूर्ण चंद्र दिखेगा। आमतौर पर यह हर माह में एक बार पूर्णिमा और एक बार अमावस्या होती है। लेकिन यह बेहद दुर्लभ है जब एक माह में दो बार पूर्णिमा हो और पूर्ण चंद्र दिखे। अगर ऐसा होता है तो दूसरे पूर्ण चंद्र को ब्लू मून कहा जाता है।

शनिवार 31 अक्टूबर को ब्लू मून की साक्षी पूरी दुनिया बनेगी। इसके बाद यह वर्ष 2039 में होगा। जब ब्लू मून देखने को मिलेगा। शनिवार को दुनियाभर के लोग इस दुर्लभ चांद को देख पाएंगे। आपको बता दें कि इस तरह का हैलोवीन तकरीबन 8 दशक के बाद नजर आने वाला है। बताया जाता है कि जिस दौरान दूसरा वर्ल्ड वॉर हुआ ता उस समय पूरे विश्व में ब्लू मून एक साथ देखा गया था। उसके बाद चांद का ऐसा दीदार करने के लिए 76 सालों का लंबा समय लग गया।

LIVE TV