महज 60 घंटे में तैयार हुआ 110 फीट लंबा बेली पुल, BRO ने किया कमाल

सीमा सड़क संगठन(बीआरओ) की ओर से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामबन के निकट केला मोड़ पर 110 फीट लंबे बेली पुल का निर्माण रिकॉर्ड 60 घंटों में शनिवार को पूरा हुआ। वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से यह जानकारी साझा की गयी। अधिकारियों ने बताया कि बेली पुल की जरूरत 11 जनवरी को वर्तमान पुल से संबंधित एक दीवार ढहने के बाद पड़ी। इसके चलते घाटी का देश के बाकि हिस्सों से संपर्क कटा हुआ था।

बेली पुल पूर्व निर्मित स्टील पैनल से तैयार किया गया है। जिसके पैनल शीघ्र ही जोड़े जा सकते हैं। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 44(जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग) के रखरखाव के लिए जिम्मेदार एनएचएआई और नागरिक प्रशासन ने बीआरओ को इस काम में सहयोग के लिए अनुरोध किया था। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि सर्वेक्षण के बाद 14 जनवरी को पुल का निर्माण शुरु हुआ था।

LIVE TV