मड़ियांव डबल मर्डर : बेशकीमती जमीन के लिए हुई लिवइन रिलेशनशिप में रह रहे अधेड़ और महिला की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार

राजधानी की में घटित हो रही आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इसी बीच थाना मड़ियांव अंतर्गत क्षेत्र में डबल मर्डर से सनसनी मच गयी। यहां महिला और अधेड़ की बेरहमी से हत्या कर दी गयी। जिसके बाद घटना की सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स, फॉरेंसिक टीम और कमिश्नर डीके ठाकुर मौके पर पहुंचे। घटना को लेकर पुलिस ने आनन-फानन में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार मृतक रामदयाल व मृतका शान्ति देवी लिवइन रिलेशनशिप में रह रहे थी। मृतक की कुल 2 बीघा पक्का जमीन थी जो उसके द्वारा शान्ति देवी के कहने पर 57 लाख रुपये की बेच दे गयी थी। 57 लाख रुपये में से 11.50 लाख रुपये मृतक रामदयाल और 04 लाख रुपये मृतका शान्ति देवी के पुत्र मौनू के खाते में आ गये थे। इसी को लेकर उनकी पहली पत्नी और बेटों को आपत्ति थी।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहली पत्नी के 3 बेटे और 2 पोते 21-12-2020 को आकर रामदयाल को समझाने में लगे थे। जिस पर मृतका शान्ति देवी ने पूरी जमीन बेचने को कह दिया। इसी बात पर हुए विवाद में राम मिलन, प्रवीण कुमार, सन्तोष, राहुल और अवनीश ने मिलकर दोनों की हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर आलाकत्ल बरामद कर लिया है।

LIVE TV