मई में होगा ‘स्टार वॉर’, मोदी-अमित शाह और राहुल गांधी आएंगे हिमाचल

नई दिल्ली  : हिमाचल में लोकसभा चुनाव अभियान धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ने लग गया हैं। वहीं नामांकन की तिथियां नजदीक आते ही बड़े नेताओं के कार्यक्रम भी तय होने लगे हैं इसी कड़ी में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी मई माह में हिमाचल में रैलियां करेंगे।

 

राहुल

बता दें की कांगड़ा को छोड़कर बाकी तीनों संसदीय क्षेत्रों में राहुल गांधी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। कांगड़ा के चंबी में पहले ही रैली हो चुकी है, जिसे देखते हुए कांग्रेस बाकी तीन संसदीय क्षेत्रों में रैली के लिए स्थान ढूंढ रही हैं।

 

शर्मसार! 15 साल के बेटे ने 5 साल की मासूम से किया रेप, पिता ने 500 रुपये में निपटाना चाहा मामला

वहीं कांग्रेस प्रदेश के बड़े नेताओं को एक मंच पर बिठाने की भी कोशिश में जुटी है. धुर विरोधी रहे पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह और पंडित सुखराम को मंडी में एक मंच पर बिठाने की कवायद चली  हैं। जबकि शिमला संसदीय क्षेत्र के तहत वीरभद्र सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा को प्रचार अभियान में उतारा जाएगा।

दरअसल नामांकन के दौरान कांग्रेस प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल, सह प्रभारी गुरकीरत सिंह कोटली भी मौजूद रहेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि जल्द वे और कांग्रेस चुनाव प्रचार अभियान के अध्यक्ष वीरभद्र सिंह रैलियां करेंगे।

जहां इसके अलावा पंडित सुखराम की अगर प्रदेश से बाहर प्रचार के लिए जरूरत पड़ी तो उन्हें वहां भी प्रचार के लिए ले जाया जाएगा.बहरहाल, मई माह हिमाचल में स्टार वॉर का रहेगा। वहीं बीजेपी भी पीएम मोदी और अमित शाह के अलावा केंद्रीय नेताओं की रैलियां करवाने वाली है, जबकि कांग्रेस राहुल गांधी के सहारे रहेगी। लेकिन हिमाचल में लोकसभा की चार सीटें हैं।

 

 

 

 

LIVE TV