भोपाल: आदिल ने धर्म परिवर्तन कर शादी के लिए दबाव बनाया, टॉर्चर किया,परेशान लड़की ने सुसाइड की

राजधानी भोपाल में एक बार लव जिहाद का मामला सामने आया। यहां 26 साल की हिंदू लड़की ने फांसी लगाकर जान दी। उसे 3 साल से एक मुस्लिम लड़का धर्म परिवर्तन कर शादी का दबाव बना रहा था। आरोपी ने इतना टॉर्चर करना शुरू कर दिया था कि आए-दिन पिटाई करता। सिगरेट से शरीर को दागता था। लड़की के शरीर में नोंचने के निशान भी मिले हैं। आरोपी ने हिंदू बनकर लड़की से दोस्ती की थी। मौके पर सुसाइड नोट मिला। इसमें आदिल को सुसाइड के लिए जिम्मेदार बताया है।

पुलिस ने बताया कि टीटी नगर निवासी 26 वर्षीय पूजा बरेले डायल-100 के कॉल सेंटर में जॉब करती थी। भाई राहुल ने बताया कि शुक्रवार शाम को पूजा कमरे में चली गई थी। पूजा के दरवाजा बंद करते ही मां ने आवाज दी, लेकिन पूजा ने कोई जवाब नहीं आया। इस पर दरवाजे खोलकर अंदर पहुंचे तो पूजा फंदे पर लटकी थी। पलंग पर ही एक सुसाइड नोट मिला। इसमें पूजा ने लिखा- मैं आत्महत्या करने जा रही हूं। इसका जिम्मेदार आदिल खान है। आदिल खान S/O खलीक खान। इसमें उसने आरोपी का पता और मोबाइल नंबर भी लिखा है।

टीटी नगर पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर देर रात 1 बजे आदिल खान के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल, उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। परिजन का आरोप है कि आदिल ने नाम और धर्म छिपाकर पूजा से दोस्ती की थी। वह करीब 8 साल से अच्छे दोस्त थे। आदिल ने कहा था कि उसका नाम बबलू है और हिंदू धर्म है।

परिजन भी शादी को तैयार थे, बाद में पता चला बबलू मुस्लिम है
पूजा के भाई राहुल ने बताया कि घटना के वक्त पापा गांव गए थे और वह जॉब पर था। मां ने फोन पर सूचना दी थी। आदिल ने कहा था कि वह उससे शादी करेगा। उन्हें भी उनके रिश्ते से कोई ऐतराज नहीं था। बीच में पूजा को पता चला कि बबलू का असली नाम आदिल है। उसके बाद वह पूजा पर धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने के लिए दबाव बनाने लगा। उसके शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना दी। उसके शरीर पर जगह-जगह मारपीट के निशान भी हैं। पूजा मानसिक तनाव में आ गई थी।

फिलहाल, पुलिस मामले की और सुसाइड नोट के संबंध में जांच कर रही है। मध्य प्रदेश में लव जिहाद को लेकर नया अध्यादेश आ गया है। ऐसे में यह लव जिहाद का पहला केस हो सकता है। इधर, संस्कृति बचाओ मंच और हिंदू संगठनों ने घटना को लेकर सीएसपी को ज्ञापन दिया। संगठनों का कहना था कि आदिल ने पूजा को प्रताड़ित किया। उसे धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बनाया। संस्कृति बचाओ मंच के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि मामले में लव जिहाद के तहत कार्रवाई की जाए और फास्ट ट्रैक कोर्ट में केस चलाकर आरोपियों को सजा दिलाई जाए।

LIVE TV