भारत के लिए बहुत खास है 2021 की शुरुआत, दुनिया को उम्मीद चीन को मिलेगी चुनौती

भारत के लिए 2021 की शुरुआत कई मायनों में बेहद खास है। 1 जनवरी को भारत एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का अस्थाई सदस्य बनने के लिए तैयार है। साल 2020 की चुनौतियों के बाद अब दुनियाभर की निगाहें भारत पर टिकी हुई हैं।

आपको बता दें कि कई देशों को अपनी आक्रामकता से परेशान करने वाले चीन ने UNSC में पाकिस्तान का साथ देते हुए कश्मीर का मुद्दा उठाने की कोशिश भी की थी। जिसके बाद दो साल की सदस्यता भारत के लिए बड़ा मौका साबित हो सकती है। संयुक्त राष्ट्र में चीन ने अपनी स्थिति काफी मजबू कर रखी है। उसने न सिर्फ बजट में योगदान बढ़ाया है बल्कि उसके कई संगठनों के उच्चापदों पर उसके अधिकारी भई पहुंच चुके हैं। ऐसे में भारत की UNSC सदस्यता का समय काफी अहम हो सकता है।

गौरतलब है कि पड़ोसी के साथ मौजूदा वक्त में बड़ा खतरा बन रहे चीन का सामना करने के लिए भारत को सोच-समझकर कदम बढ़ाना होगा। चीन के खिलाफ आर्थिक मोर्चे के साथ ही कई कड़े फैसले कर चुके भारत को यही सख्त रुख अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी उठाना होगा।

LIVE TV