नवंबर में भारत के साथ जापान करेगा एतिहासिक असैन्य परमाणु समझौता

भारत और जापानटोक्यो। भारत और जापान नवंबर में ऐतिहासिक असैन्य परमाणु समझौता करने जा रहे हैं। यह समझौता भारत और पाकिस्तान की परमाणु शक्ति बढ़ाएगा और एशिया में दोनों को ताकतवर भी बनाएगा।

भारत और जापान की दोस्ती

नवंबर में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान की यात्रा पर जाएंगे। जापानी अखबार द मेनिची के मुताबिक इसी दौरान यह समझौता किया जाएगा। इस समझौते पर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके जापानी समकक्ष शिंजो अब दस्तखत करेंगे।

इस असैन्य परमाणु समझौते के तहत जापान को भारत में न्यूक्लियर पावर प्लांट लगाने की अनुमति मिल जाएगी। बीते दिसंबर में दोनों देशों ने इस समझौते पर हामी भरी थी। हालांकि तब इस पर दस्तखत नहीं हो पाए थे। इस समझौते से भारत की बिजली जरूरतें भी पूरी हो सकती हैं।

जापान परमाणु हमले का सामना करने वाला एकमात्र देश  है। इसी वजह से वह परमाणु रिएक्टर निर्यात करने से पहले भारत से परमाणु अप्रसार की गारंटी भी मांग रहा है। भारत इसके लिए राजी भी है।

LIVE TV