भारतीय नौसेना के 22वें मिसाइल वेसल स्क्वाड्रन कार्यक्रम में राष्ट्रपति ने लिया हिस्सा

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मुंबई में नौसेना डॉकयार्ड में भारतीय नौसेना के 22वें मिसाइल वेसल स्क्वाड्रन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा, 50 साल पहले इसी दिन वेसल स्क्वाड्रन ने युद्ध में कराची बंदरगाह पर पाकिस्तानी नौसेना के जहाज़ों को ध्वस्त किया। मुझे खुशी है वेसल स्क्वाड्रन ने अपने प्रदर्शन से कई सम्मानित पुरस्कार अपने नाम किए। वेसल स्क्वाड्रन के जहाज़ों को कई ऑपरेशन में शामिल किया गया।

LIVE TV