भाजपा नहीं रखती राजनीतिक छुयाछूत में विश्वास: PM मोदी

देशभर में कल यानी गुरुवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। इसी कड़ी में भरतीय जनता पार्टी ने भी इस दिन को समर्पण दिवस के तौर पर मनाया। इसी बीच देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दीनदयाल उपाध्याय को याद करते हुए कहा कि भाजपा राजनीतिक छुयाछूत में अपना विश्वास नहीं रखती। इसी के साथ पीएम मोदी ने कहा कि देश के संचालन के लिए आम सहमति का सम्मान करती है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि भाजपा भले ही अपने विरोधियों के खिलाफ चुनावों में पूरी ताकत के साथ लड़ती है लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि पार्टी अपने राजनीतिक विरोधियों का सम्मान नहीं करती।

पं. दीनदयाल उपध्याय की 53वीं जयंती के अवसर पर पीएम मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया। वहीं अपने संबोधन में पीएम मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई और पूर्व राज्यपाल एससी जमीर की चर्चा करी। उन्होंने कहा कि इनमें से कोई भी हमारी पार्टी या फिर गठबंधन का नेता के तौर पर हिस्सा नहीं रहे लेकिन देश के प्रति उनकी सवाओं के लिए हमारा कर्तव्य बनता है कि हम उनका सम्मान करें।

LIVE TV