बड़ी खबर: AAP ने पंजाब में की 8 उम्मीदवारों की घोषणा, गुरमीत सिंह मीत हेयर, कुलदीप सिंह धालीवाल को उतारा मैदान में

आम आदमी पार्टी (आप) ने गुरुवार को पंजाब के लिए आठ उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा की। उसने पांच कैबिनेट मंत्रियों को मैदान में उतारा है।

आप ने अमृतसर से कुलदीप सिंह धालीवाल, खडूर साहिब से लालजीत सिंह भुल्लर, जालंधर से सुशील कुमार रिंकू, फतेहगढ़ साहिब से गुरप्रीत सिंह जीपी, संगरूर से गुरमीत सिंह मीत हेयर, फरीदकोट से करमजीत अनमोल और बठिंडा से गुरमीत सिंह खुड्डियां को मैदान में उतारा है। अरविंद केजरीवाल ने फरवरी में घोषणा की थी कि उनकी पार्टी आगामी आम चुनाव में पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

केजरीवाल की घोषणा विपक्ष के इंडिया गुट के लिए एक बड़ा झटका है, जिसका लक्ष्य केंद्र में भाजपा को हराना है। कांग्रेस और आप विपक्ष के गुट का हिस्सा हैं।

LIVE TV