बड़ी खबर: पति निक जोनास, बेटी मालती मैरी के साथ अयोध्या पहुंचीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा को बुधवार को पति निक जोनास और उनकी बेटी मालती मैरी के साथ अयोध्या हवाई अड्डे पर देखा गया। एयरपोर्ट पर उनके पहुंचने का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

हाल ही में दुबई में छुट्टियां मना रही प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनास और बेटी मालती मैरी के साथ उत्तर प्रदेश के अयोध्या पहुंचीं। समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा ‘देसी गर्ल’ के अयोध्या हवाईअड्डे पर पहुंचने का एक वीडियो साझा किया गया जिसमें जोड़े को भारतीय पोशाक पहने देखा जा सकता है। वीडियो में, PeeCee को पीले रंग की साड़ी पहने देखा जा सकता है, जबकि निक ने सफेद रंग का कुर्ता पायजामा में दिखे।

इस बीच, प्रियंका को सोमवार को मुंबई में फरहान अख्तर के घर जाते हुए भी देखा गया। वह इससे पहले फिल्म निर्माता के साथ डॉन (2006) और इसके सीक्वल में काम कर चुकी हैं। हालांकि, प्रशंसक अनुमान लगा रहे हैं कि वह फिल्म निर्माता से उनके प्रोजेक्ट जी ले जरा के सिलसिले में मिलीं, जिसमें आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ भी हैं। फिल्म की घोषणा 2021 में की गई थी, हालांकि, तब से इस प्रोजेक्ट को लेकर कोई अपडेट नहीं आया है।

जनवरी में प्रियंका ने निक के साथ लॉस एंजिल्स के एक मंदिर में अपनी बेटी का दूसरा जन्मदिन मनाया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी मंदिर यात्रा की तस्वीरों की एक श्रृंखला साझा की थी.

LIVE TV