बिगड़ी बाबा राम रहीम की तबियत, एम्स में जांच के बाद हुए रोहतक वापस

साध्वी यौन शोषण मामले में 20 साल की सजा काट रहे 53 वर्षीय गुरमीत राम रहीम की तबियत एक बार फिर बिगड़ गई। मंगलवार सुबह तकरीबन साढ़े 5 बजे उन्हें हरियाणा के रोहतक स्थित सुनारिया जेल से दिल्ली एम्स लाया गया। यहां एंडोस्कोपी समेत उनकी तमाम जांच हुई। जिसके बाद उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच देर रात वापस सुनारियां जेल ले जाया गया।

एम्स प्रबंधन ने बताया कि राम रहीम के पेट में दर्द और पेनक्रियाज से जुड़ी शिकायत सामने आई थी। डॉक्टरों का कहना है कि मधुमेह के चलते यह समस्या हो सकती है। फिलहाल जांच के बाद राम रहीम के स्वास्थ्य में कोई भी गंभीर खतरा नहीं पाया गया। इसी के चलते उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच जेल वापस भेज दिया गया।

LIVE TV