बिकिनी में दिखी प्रियंका चोपड़ा, एक पोस्ट के मिलते हैं इतने रूपए

बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में भी अपने जबरदस्त काम का परचम लहरा रहीं प्रियंका चोपड़ा आए दिन सुर्खियों में होती हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अब फिर से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उनका स्टाइलिश और ग्लैमरस अंदाज नजर आ रही हैं। प्रियंका चोपड़ा तस्वीरों ने तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है। बॉलीवुड की देसी गर्ल की इन तस्वीरों पर फैन्स के साथ-साथ सितारे भी फिदा नजर आ रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा की कोई भी पोस्ट किस कदर सोशल मीडिया पर वायरल होती है उसका सबूत उनका लेटेस्ट पोस्ट हैं। तस्वीरों पर महज कुछ ही मिनटों में ढाई लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं और ये सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रियंका चोपड़ा तस्वीरों में धूप सेंकती नजर आ रही हैं। देसी गर्ल का ये अंदाज हमेशा की तरह फैन्स को खूब पसंद आ रहा है। प्रियंका चोपड़ा को इंस्टाग्राम पर भारी संख्या में लोग फॉलो करते हैं। इस प्लेफॉर्म पर उनके 65 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इंस्टाग्राम रिचलिस्ट 2021 में प्रियंका ने 27वें स्थान पर जगह बनाई है। एक्ट्रेस हर प्रमोशनल पोस्ट के 403,000 डॉलर यानी भारतीय रुपये में करीब 3 करोड़ चार्ज करती हैं।

LIVE TV