खतना करते हुए डॉक्‍टर से हुई गलती, काट दिया बच्‍चे का लिंग

खतनानई दिल्‍ली। ‘द इंडिपेंडेंट’ की एक खबर में पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि हादसा होने का बाद बच्चे को अस्पताल भेजकर उसका इलाज कराने की जगह आरोपी डॉक्टर चार घंटे तक जिनीवा में मूत्र नलिका तलाश करते रहे। एक स्थानीय अखबार की खबर के बाद यह मामला सामने आया है। उधर बचाव के वकील चार्ल्स जोय का कहना है कि आरोपी डॉक्टर ने अपने अबतक के करियर में 2,500 से भी ज्यादा लोगों का खतना किया है।

वकील के मुताबिक, उसके मुवक्किल ने पीड़ित बच्चे के परिवार को तत्काल ही कह दिया था कि वे बच्चे को इलाज के लिए जिनीवा यूनिवर्सिटी अस्पताल ले जाएं। आरोपी डॉक्टर इटली का रहने वाला है।

एक डॉक्टर ने खतना करने के दौरान गलती से 4 साल के बच्चे का लिंग ही काट दिया। यह घटना स्विट्जरलैंड की है। आरोपी डॉक्टर पर लापरवाही बरतने और लड़के के शरीर को गंभीर नुकसान पहुंचाने का आरोप है। स्विट्जरलैंड के अभियोजन पक्ष के वकील जूडथ लिवाइ ने डॉक्टर पर आरोप लगाया है कि उन्होंने 2014 में एक सर्जरी के दौरान हुई इस घटना को रफा-दफा करने की कोशिश की।

पीड़ित बच्चे का परिवार अल्जीरिया का रहने वाला है। घटना उस समय हुई, जब वे अपने 4 साल के बच्चे का खतना कराने के लिए उसे डॉक्टर के पास ले गए। जिस समय डॉक्टर बच्चे के लिंग की ऊपरी त्वचा को हटाने की तैयारी कर रहा था, उसी समय बच्चे का परिवार इस आयोजन की तस्वीरें ले रहा था। तस्वीर के लिए बच्चा अपनी जगह से खिसका।

इसी कारण डॉक्टर ने अपने हाथ में जो चाकू पकड़ा हुआ था, उससे बच्चे का लिंग कट गया। इसके बाद डॉक्टर ने लिंग को दोबारा शरीर से जोड़ने की कोशिश की, लेकिन उसके पास मूत्रनलिका नहीं थी। डॉक्टर के वकील ने बचाव में कहा है कि पीड़ित बच्चे का परिवार घटना के समय फोटो ले रहा था और इसी वजह से यह दुर्घटना हुई। बच्चे का लिंग दोबारा जोड़ा जा चुका है, लेकिन इसके लिए उसे 4 ऑपरेशन करवाने पड़े।

साथ ही, उसे एक महीने तक अस्पताल में भी रहना पड़ा। एक अन्य डॉक्टर ने पीड़ित परिवार की ओर से बयान देते हुए अदालत में कहा, ‘बच्चे के शरीर में लिंग लगा दिया गया है और इसका आकार भी संतोषजनक है। हां, इसपर कटने का निशान जरूर रह गया है। साथ ही, लिंग की ग्रंथियों को भी नुकसान पहुंचा है।’ इस डॉक्टर ने कोर्ट को बताया कि जब बच्चा 18 साल का हो जाएगा, तब उसका दोबारा ऑपरेशन करवाना पड़ेगा।

LIVE TV