क्रिकेटर की दीवानगी में ‘क्लीन बोल्ड’ हुईं दिशा पटानी

क्रिकेटरनई दिल्‍ली। क्रिकेटर से लव और रोमांस का मामला सामने आ गया है। आप सभी जानते हैं कि फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में हर दिन कोई नया चेहरा अपना डेब्यू करता है। कुछ अपनी ऐसी किस्‍मत लेकर आते हैं कि आते ही पहचान बना लेते हैं। वहीं कुछ का समय गुजरता है पर किस्‍मत नहीं। बॉलीवुड दीवा दिशा पाटनी उस पहली वाली श्रेणी से ताल्‍लुक रखती हैं।

सभी जानते हैं कि ‘एमएस धोनी’ से पहले भी दिशा कई प्रोजेक्ट्स कर चुकी थी। लेकिन उस समय काफी कम लोग ही उन्हें जानते थे। लेकिन फिर जब वो इस फिल्म में माही की गर्लफ्रेंड प्रियंका के रूप में नजर आईं तो बस लोगों के दिल में बस गईं।

इस फिल्म के बाद दिशा की फैन फ़ॉलोईंग अचानक तेजी से बढ़ गई। युवा तो उनके भयंकर दीवाने हैं। वो उनकी पसंद नापसंद के बारे में सबकुछ जानना चाहते हैं। दिशा के बारे में एक खास बात यह है कि वे क्यूट होने के साथ ही हॉट भी हैं। कह सकते हैं कि ये टू इन वन जैसा है।

क्रिकेटर

इनके फेवरेट क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी हैं, क्योकि वो उन्हें पर्सनली जानती हैं। धोनी के साथ ही उन्हें विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर भी पसंद हैं। अब तो आपके लिए अनुमान लगाना आसान हो गया होगा।

क्रिकेटर

अगर आपको लग रहा हैं कि धोनी उनके फेवरेट प्लेयर हैं इसलिए वो उन्हें डेट भी करना चाह रही हैं, तो आप गलत ट्रैक पर जा रहे हैं। असल में वो अपने दूसरे फेवरेट विराट कोहली को डेट पर जाने के लिए आइडल मानती हैं। अब यह मामला खुलने पर बॉलीवुड हिरोइन अनुष्‍का शर्मा का क्‍या रिऐक्‍शन आता है यह देखने वाली बात होगी।

 

LIVE TV