प्रेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

रिपोर्ट- राहुल कटियार

कानपुर- प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में पेट्रोल और डीजल के दामो में वृद्धि किये जाने के बाद से ही लगातार पूरे प्रदेश में इसका विरोध जारी है। लोग जगह जगह इसका प्रदर्शन कर रहे है।

आज इसी कड़ी में शहर के कांग्रेस नगर अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री की अगुवाई में शहर के बड़ा चौराहा पैट्रोल पंप कर पास सरकार के इस फैसले के खिलाफ विरोध जाहिर करते हुए।

हस्ताक्षर अभियान चला कर अपनी नाराजगी जाहिर की इस दौरान पार्टी के तमाम नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे वहीं इस अभियान शहरवशियो ने बढ़ चढ़कर इस मे हिस्सा लिया।

वहीं हरप्रकाश अग्निहोत्री ने बताया कि, यदि इसी तरह से पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ते रहे तो इस से ट्रांसपोर्ट में महगाई आएगी। आम आदमी महगाई को लेकर पहले ही इतना परेशान है।

डीएम ने विकास भवन का किया औचक निरीक्षण, कर्मचारियों के गायब होने पर दी ये चेतावनी

आज के इस कार्यक्रम के माध्यम से हम प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ से यह अपील करते है कि इन बढे हुए दामो को वापस लिया जाए।

जानिए आखिर डॉक्टर ऑपरेशन के समय हरे या नीले रंग का कपड़े क्यों पहनते हैं, रिसर्च में हुआ खुलासा…

LIVE TV