इतनी बड़ी बात पर प्रीति जिंटा डाल रहीं दुपट्टा, जानकर हो जाएंगे आपके होश फाख्ता

प्रीतिबॉलीवुड की डिम्‍पल गर्ल आजकल चर्चा का विषय बनी हुई हैं। नेस वाडिया के साथ उन‍का रिश्‍ता हो या चोरी-छुपे शादी कर लेना चर्चा का विषय रहा था। लगता है प्रीति को चर्चा में रहना या बातें छुपाना बहुत अच्‍छा लगता है। प्रीति तो चुप हैं मगर सोशल मीडिया पर उनकी ताजा तस्‍वीरें बहुत कुछ बोल रही हैं।

अपने ग्‍लैमरस अवतार से जिया जलाने वाली इस एक्‍ट्रेस के हाव भाव आजकल बदले नजर आ रहे हैं। एक्‍ट्रेस इन दिनों बहुत ही सिंपल अवतार में नजर आ रहीं। उनके अटपटे पहनावे से लग रहा जैसे वो प्रेगनेंट हैं। अपने ढ़ीले-ढाले कपड़ों से वो इस बात को सबसे छुपाना चाह रही हैं।

31 जनवरी को अपने जन्‍मदिन की पार्टी में भी एक्‍ट्रेस ढीले टॉप और शॉर्ट पैंट में नजर आईं। इन कपड़ों में वो थोड़ी मोटी लग रहीं थीं। ऐसा भी हो सकता है कि ये नजरों का धोखा है। कैमरे का एंगल गलत होने पर भी ऐसा लग सकता है।

ये सिर्फ एक बार की ही बात नहीं है। हाल ही में एक्‍ट्रेस एयरपोर्ट पर भी चूड़ीदार लाल सुट में नजर आईं जिसका दुपट्टा उन्‍होंने फैलाकर ओढ़ा हुआ था। ऐसा लग रहा था जैसे वो अपना पेट छुपाना चाह रही हों।

प्रीति ने अमेरिका में जीन गुडइनफ से 29 फरवरी 2016 में शादी की थी। एक्‍ट्रेस अपने वैवाहिक जीवन में बहुत खुश हैं। काफी समय से बॉलीवुड से दूर ये एक्‍ट्रेसइ सनी देओल के साथ ‘भइजी सुपरहिट’ में नजर आएंगी।

बीते दिनों एक्‍ट्रेस लैक्‍मे फैशन वाक में काली और लाल रंग की साड़ी में जलवा बिखेरती नजर आईं थीं। अब ये तो आने वाला वक्‍त बताएगा कि, एक्‍ट्रेस सच में प्रेगनेंट हैं या नहीं। ये सिर्फ आंखों का धोखा भी हो सकता है।

 

LIVE TV