प्रियंका-निक की संगीत सेरेमनी की लोकेशन हुई चंगेज, सोजत लगेगी मेहंदी

मुंबई.अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी में अब चंद रोज ही बाकी हैं। जोधपुर में इस शादी को लेकर तैयारियों में तेजी आ गई है। प्रियंका और निक दो दिन बाद 28 को जोधपुर पहुंचेंगे। जबकि प्रियंका की मां मधु उनसे एक दिन पहले यहां पहुंचकर तैयारियों को अंतिम रूप देंगी। प्रियंका की शादी में लेडीज संगीत की लोकेशन बदलने पर विचार किया जा रहा है।

priyanka Nick wedding updates

28 नवंबर को निक और प्रियंका जोधपुर पहुंच जाएंगे। तैयारियों में कोई कमी ना रहे, इसके लिए प्रियंका की मां और भाई एक दिन पहले पहुंचेंगे। वेडिंग रिचुअल्स 29 नवंबर से शुरू होंगे। प्रियंका की शादी का संगीत एक दिसंबर को मेहरानगढ़ में होना है। हालांकि यह प्रोग्राम मेहरानगढ़ की बजाय उम्मेद भवन पैलेस या किसी दूसरी जगह कराने की प्लानिंग हो रही है।

मोनालिसा ने ‘चिकनी चमेली’ पर लगायें ठुमके, वीडियो वायरल

30 नवंबर को उम्मेद भवन पैलेस में मेहंदी की रस्म होगी। ​​प्रियंका चोपड़ा ने अपने और अपनी सखियों की हथेलियों पर मेहंदी रचाने के लिए खास इंतजाम किए हैं। उन्होंने इसके लिए सोजत की खास कैमिकल फ्री मेहंदी का ऑर्डर दिया है।सोजत की मेहंदी अपनी सुर्ख लालिमा के लिए दुनिया भर में फेमस हैं।

फिल्म द स्काय इज पिंक के लिए प्रियंका का शूटिंग शेड्यूल 28 नवंबर तक का था, लेकिन शादी की तैयारियां पूरी करने के लिए प्रियंका ने झटपट अपना शेड्यूल शनिवार को ही पूरा कर लिया। मंगेतर निक जोनस के दिल्ली आने के बाद प्रियंका ने शेड्यूल में बदलाव किया है। रविवार 25 नवम्बर को सुबह निक और प्रियंका मुंबई पहुंचे।

LIVE TV