असम से प्रियंका की ‘ऑसम डील’ , कमाएंगी उम्मीद से ज्यादा

प्रियंका चोपड़ा मुंबई बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को असम सरकार ने टूरिस्म को प्रमोट करने के लिए एप्रोच किया है। उनको ‘ऑसम असम केम्पेन’ का चहरा बनाया गया है। इसी बीच खबरें आ रही है कि प्रियंका को एक दिन की इतनी फीस मिल रही है जिसकी आप उम्मीद भी नहीं कर सकते।

प्रियंका चोपड़ा की ‘ऑसम डील’

जी हां, प्रियंका चोपड़ा ने इस केम्पेनिंग के लिए डेढ़ करोड़ चार्ज किये हैं लेकिन हैरानी की बात तो ये है कि उन्हें  डेढ़ करोड़ एक दिन के लिए मिलेंगे।

ख़बरों के मुताबिक, यह दस दिन का शूट होगा। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि अगर एक दिन की फीस डेढ़ करोड़ रुपए है तो दस दिन की कितनी होगी।

बताया यह भी जा रहा है कि असम के लोगों ने इस केम्पेन को बहुत ही हल्के में लिया है क्योंकि वहां पर दो महीने पहले फ्लड्स आये थे जिसकी वजह से वहां पर फायनेंशियल क्राइसिस हो गई है।

 

 

 

LIVE TV