प्रियंका गांधी ने कसा मोदी सरकार पर तंज, कहा- दान पर निर्भर होने को देश मजबूर!

देश में कोरोना महामारी लगातार अपने पैर पसारती जा रही है। बढ़ते कोरोना मामलों की संख्या देखते हुए कई राज्यों में हाहाकार मचा हुआ है। यदि बात करें आंकड़ों की तो बीते दिन कोरोना वायरय के 4.5 लाख से भी अधिक मामले दर्ज किए जा चुके हैं। ये मामले हर दिन अपना रिकॉर्ड तोड़ते जा रहे हैं। ऐसे में राज्य सरकारों के लिए यह एक चिंता का विषय बना हुआ है। इसी कड़ी में आज यानी बुधवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने मोदी सरकार की धीमी गति को लेकर हमला बोला।

अपने एक बयान में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने दावा करते हुए कहा कि जो देश विश्व गुरु के नाम से दुनिया भर में जाना जाता है उसे आज दान पर निर्भर होना पड़ रहा है। इसे प्रियंका गांधी ने देश का दुर्भाग्य करार दिया। देश में कोरोना रोधी टीकाकरण की कथित तौर पर धीमी गति होने को लेकर प्रिंयका गांधी ने बुधवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि टीके को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निजी प्रचार का साधन बना दिया गया। जिससे कारण आज दुनिया का सबसे बड़ा टीकानिर्माता देश भारत को अन्य देशों से सहायता लेनी पड़ रही है।

LIVE TV