प्रतिभा खोज पोर्टल पर गोयल ने बच्चों को किया आमंत्रित

प्रतिभा खोजनई दिल्ली| केन्द्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) विजय गोयल ने आठ वर्ष से अधिक आयु के बच्चों से खेल मंत्रालय के प्रतिभा खोज पोर्टल पर अपनी वीडियो अथवा बायोडाटा अपलोड करने का निमंत्रण दिया है। पोर्टल पर वीडियो और बायोडाटा डालने वाले बच्चों में से कुछ बच्चों को खेल मंत्रालय द्वारा चुना जाएगा और उन्हें छात्रवृत्ती दी जाएगी। गोयल ने शुक्रवार को फुटबाल को देश भर में लोकप्रिय बनाने के लिए आयोजित किए गए एक कार्यक्रम में यह बातें कहीं।

इसके बारे में गोयल ने बताया, ” इस प्रतिभा खोज कार्यक्रम के अंतर्गत 1000 बच्चों को छात्रवृत्तियां दी जाएंगी। फीफा अंडर-17 विश्व कप के विभिन्न कार्यक्रम स्थलों का वह खुद व्यक्तिगत रूप से जायजा लेकर वहां उपलब्ध सुविधाओं का मुआयना कर रहे हैं।”

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मणिपुर के मुख्यमंत्री बिरेन सिंह उपस्थित थे। फीफा विश्व कप अंडर-17 भारत में आयोजित होने पर मणिपुर के मुख्यमंत्री ने खुशी जाहिर की। बिरेन सिंह खुद भी एक राष्ट्रीय स्तर के फुटबॉल खिलाड़ी रहे हैं, और देशभर में फुटबॉल को प्रोत्साहित करने के लिए काम किया है।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य छ अक्टूबर से 28 अक्टूबर 2017 के बीच भारत में होने वाले विश्व कप के मद्देनजर फुटबाल को लोगों के बीच लोकप्रिय बनाना है।

LIVE TV