प्यार में अंधी 8 बच्चों की मां ने प्रेमी के साथ मिलकर ले ली पति की जान

यूपी के फिरोजाबाद जनपद के नसीरपुर क्षेत्र में 7 फरवरी को एक युवक की हत्या कर दी गयी। उसका शव शुक्रवार को यमुना में बरामद किया गया। जिसके बाद शनिवार को मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में पत्नी ने बताया कि पति ने उसे प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालात में देख लिया था। जिसके बाद उसकी हत्या कर दी।

एसपी ग्रामीण राजेश कुमार ने बताया कि नसीरपुर के गांव विजनपुर निवासी रामलाल उर्फ डब्बल मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। वह 7 फरवरी से लापता थे। जिसके बाद उनका शव यमुना नदी से बरामद किया गया। मृतक के बड़े भाई राजेंद्र निषाद ने उसकी पत्नी प्रेमवती और प्रेमी नंदराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

जांच में पता चला कि तीन साल पहले रामलाल की पत्नी प्रेमवती की नजदीकियां गांव के ही नंदकिशोर के साथ हो गयी थीं। दोनों के संबंध विवाहेतर थे। प्रेमवती ने पूछताछ में बताया कि वह अपने प्रेमी नंदकिशोर के साथ खेत पर थी। इसी बीच उसका पति आ गया और उसने दोनों को आपत्तिजनक हालात में देख लिया। जब रामलाल दोनों को बुरा भला कहने लगा तो उसकी हत्या कर दी गयी। एसपी ग्रामीण ने बताया कि हत्या के बाद नंदकिशोर अपने साथी शैलेंद्र के साथ शव को यमुना में फेंक आया। मामले में तीसरा आरोपी शैलेंद्र फरार है।

LIVE TV