पुलिस ने धर-दबोचा ढोंगी बाबा अशोकानंद को, की थी लाखों की ठगी

दिल्ली पुलिस ने आखिरकार ढोंगी बाबा आचार्य अशोकानंद महाराज को ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार कर ही लिया| ढ़ोंगी बाबा पर कई भक्तों के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप है| उसने पूजा पाठ के नाम पर कई लोगों से उनकी गाढ़ी कमाई ठग ली| पुलिस के पास बाबा के खिलाफ एक दर्जन से ज्यादा शिकायतें दर्ज है|

ढ़ोंगी बाबा अशोकानंद के खिलाफ उनके कई भक्तों ने दिल्ली के शकरपुर थाने में महिनों पहले एफआईआर दर्ज करवाई थी| भक्तों का कहना था कि बाबा ने पूजा पाठ के नाम पर उनकी लाखों की गाढ़ी कमाई धोखा देकर ठग ली| दिल्ली पुलिस को बाबा के खिलाफ कुल 15 शिकायतें मिली थीं|

जांच के बाद दिल्ली पुलिस ने पाया कि बाबा वाकई बड़ा ठग है| लिहाजा, एफआईआर दर्ज कर बाबा की तलाश की जा रही थी| लेकिन तभी से ये शातिर बाबा फरार चल रहा था| वो लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था|

जम्मू में रैली के दौरान बोले गंभीर- ‘महबूबा मुझे ब्लॉक कर सकती हैं, देश में लहर को नहीं’

पुलिस के मुताबिक अशोकानंद पहले अपने ढोंग से लोगों को भक्त बनाता था| फिर पैसा डबल करने की नई नई स्कीम निकालकर उनके पैसे ऐंठ लेता था. पीड़ितों के मुताबिक उसका ठगने के तरीका अनूठा था| वो भक्तों को कहता था कि तुम 1000 इन्वेस्ट करो और 10 महिने बाद 15000 मिलेंगे|

वो इसी तरह लोगों से पैसे जुटाता था और फरार हो जाता था| दिल्ली के शकरपुर में शातिर बाबा का आलिशान फ्लैट और आश्रम है| ग्रेटर नोएडा में भी उसकी कई प्रापर्टी हैं| पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के बाद उसके ठिकानों पर छापेमारी की है| पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही ढ़ोंगी बाबा की कई करतूतों से पर्दा उठ सकता है|

LIVE TV