पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पकड़ा गया इनामी लुटेरा

रिपोर्ट- जावेद चौधरी

गाजियाबाद। यूपी के गाजियाबाद में मुरादनगर पुलिस ने एक माह पूर्व हुई लूट के मामले में फरार चल रहे एक शातिर लुटेरे को गिरफ्तार किया है। बदमाश के पास से लूटे गए रुपए, एक तमंचा कारतूस भी बरामद किया है।

इनामी लुटेरा

पकड़ा गया बदमाश 15 हजार का इनामी है। उस पर विभिन्न थानों में दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

बता दें कि 12 दिसंबर को रावली रोड स्थित राधा कुंज कॉलोनी निवासी मोबीन के घर पर बदमाशों ने धावा बोलकर लूटपाट की थी। पुलिस को इस मामले में कई महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे थे। लूट में शामिल एक बदमाश को ईदगाह कॉलोनी से गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम मुरसलीन उर्फ मुरली पुत्र अख्तर निवासी ईदगाह कॉलोनी बताया है।

पुलिस के मुताबिक गत 19 दिसंबर को इसके तीन साथियों को गिरफ्तार किया गया था। इनमें जमीर उर्फ जम्बो, शाहनवाज उर्फ गूंगा और सुहेल उर्फ छोटा शामिल रहे। तीनों ही मुरादनगर के मोहल्ला पठानान के रहने वाले हैं। इनकी निशानदेही पर लूटे गए 4460 रुपये, सोने चांदी के जेवरात, 315 बोर का एक तमंचा और कारतूस बरामद किए थे। इनका साथी मुरसलीन फरार चल रहा था।

पुलिस के मुताबिक मुरसलीन पर सिघावली बागपत, साहिबाबाद, सिहानी गेट, सुरजपुर, लिंकरोड, लोनी, मुरानगर, बिसरख आदि थानों में डकैती, लूटपाट, चोरी, हत्या का प्रयास आदि मुकदमें दर्ज हैं। पहले मुरसलीन साहिबाबाद क्षेत्र में रहता था।

ब्रिटिश परिवार को न्यूजीलैंड ने बताया “सूअरों से भी बदतर”, देश से किया बाहर

इसके चलते साहिबाबाद थाने में इसकी हिस्ट्रीशीट खुली है। बाद में पुलिस का दबाव बढ़ने पर ये मुरादनगर में रहने लगा और अपना नया गिरोह बना लिया। तीन पर इस पर उत्तर प्रदेश गिरोहबद्ध अधिनियम भी लगा है।

पुलिस के मुताबिक इस पर 40 से अधिक मामले दर्ज है। फिलहाल 25 मामले प्रकाश में आ चुके हैं। पुलिस अन्य मामलों की जानकारी कर रही है।

LIVE TV