पुराने नोट बदलवाने की कोशिश करते भाजपा नेता गिरफ्तार

पुराने नोटकोलकाता| भाजपा के एक नेता को कथित रूप से छह कोयला माफिया के साथ कथित रूप से पुराने नोट बदलने की कोशिश करते मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुराने नोट बदलवा रहे थे भाजपा नेता

पश्चिम बंगाल के वर्दवान जिले से इसी वर्ष भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुके भाजपा नेता मनीष शर्मा को बागुईहटी से तब गिरफ्तार किया गया, जब वह बड़ी मात्रा में पुराने नोट बदलवाने की कोशिश कर रहे थे। कोलकाता पुलिस के विशेष कार्यबल के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

शर्मा के साथ खनन व्यवसाय से जुड़े छह अन्य लोगों को भी पुराने नोटों के साथ गिरफ्तार किया गया है, जो उन्हें बदलने की कोशिश कर रहे थे।

LIVE TV