पीएम मोदी से चाय खरीदने वाले को मिलेगा दो लाख का इनाम

पीएम मोदीअरनी (उत्‍तर प्रदेश)। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह अपने किसी न किसी बयान की वजह से चर्चा में बने रहते हैं। इस बार उन्‍होंने पीएम मोदी के बैकग्राउंड को लेकर सवाल खड़े किए हैं। दिग्विजय ने ऐलान किया कि ऐसा कोई भी इंसान जिसने कभी पीएम मोदी से चाय खरीदी हो अगर सामने आता है तो वह उसे दो लाख रुपए का नगद इनाम देंगे।

पीएम मोदी की डिग्री पर भी सवाल

दिग्विजय सिंह अलीगढ़ जिले के अरनी में चाय की चर्चा नाम से पार्टी द्वारा आयोजित किसानों की विरोध रैली को संबोधित कर रहे थे। दिग्विजय ने कहा कि अगर कोई दावा करे कि वह ग्रेजुएशन लेवल पर मोदी के साथ पढ़ा है तो वह उस व्‍यक्ति को भी इनाम देंगे। कांग्रेसी नेता ने दावा किया है कि मोदी ने एक बार खुद स्‍वीकार किया था कि वह मैट्रिक पास हैं, लेकिन अब वह ग्रेजुएट होने का दावा कर रहे हैं।

बीते दिनों केंद्र सरकार ने अपने दो साल पूरे होने का जश्न मनाया था। उस दौरान दिग्विजय सिंह ने अपने ट्वि्टर के जरिए पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए उनकी तुलना नीरो से की थी। दिग्विजय ने लिखा था कि मोदी जी कह रहे हैं मेरा देश बदल रहा है आगे बढ़ रहा है। देश जल रहा है और भारत का नीरो जश्न मना रहा है। क्या भाजपा या संघ का यही राम राज्य है?

LIVE TV