पीएम मोदी ने माना, देश से नहीं खत्म हो सकता भ्रष्टाचार

पीएम मोदीनई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इंटरव्‍यू पर मचा बवाल अभी तक थमा नहीं है। अब सोशल मीडिया पर पीएम मोदी के इस बयान को लेकर तंज कसे जा रहे हैं। एक अंग्रेजी न्‍यूज चैनल को दिए इंटरव्‍यू में पीएम मोदी ने कहा था कि वह देश से भ्रष्‍टाचार को खत्‍म नहीं कर सकते।

पीएम मोदी का इंटरव्‍यू

प्रधानमंत्री मोदी ने भ्रष्टाचार से जुड़े एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि बहुत सी ऐसी चीजें होती हैं, जो दिखाई नहीं देतीं हैं। कोई इस चीज़ को नहीं समझ सकता कि वह किस तरह की गंदगी का सामना कर रहे हैं। जो काम कर रहा है, उसी को पता है कि कितनी गंदगी है। इसके पीछे कई तरह की ताकतें हैं।

इंटरव्‍यू में पीएम मोदी ने माना था कि इस देश की जड़ों में भ्रष्‍टाचार व्‍याप्‍त है। यह हमें अंग्रेजों से विरासत में मिला है। इसे खत्‍म कर पाना इतना आसान काम नहीं है। फिर भी उनकी कोशिशें जारी रहेंगी।

उन्‍होंने कहा कि जो भ्रष्टाचार आज हमारे देश में अपनी जड़ें फैला चुका है, उसकी शुरुआत ब्रिटिश शासन काल में हुई थी और इसे वे हमारे नेताओं को विरासत में देकर गए थे। अंग्रेजों के समय से ही न्यायालय शोषण के अड्डे बन चुके थे, शायद इसीलिए गांधी जी ने कहा था कि अदालतें न हों तो हिन्दुस्तान में न्याय गरीबों को मिलने लगे।

आपको बता दें‍ कि ऐसा पहली बार किसी प्रधानमंत्री ने भ्रष्टाचार के विषय में नहीं कहा है, इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने भी स्वीकारा था कि भ्रष्टाचार के कारण एक रुपये में से सिर्फ बीस पैसे ही उसके असली हकदार को मिल पाते हैं।

 

 

LIVE TV