पानी की किल्लत से जूझ रहा ये गांव, जल भरने के लिए निकली दुल्हन

नई दिल्ली : गुजरात के इस गांव में पानी की किल्लत के चलते दुल्हन को ही पानी लेने के लिए घर से निकलना पड़ा। जी हैं गुजरात में ये छोटा उदेपुर के जांबूघोड़ा गांव में जहां बुधवार को अस्मिता बेन भील की शादी की रस्म चल रही थीं। वहीं हल्दी की रस्म के समय पानी खत्म हो गया तो दुल्हन ही पानी भरने के लिए घर से निकल गई। बेटी को अकेला जाते देख घर आए रिश्तेदार और फिर गांव की 50 से ज्यादा महिलाएं भी उसके साथ हो गईं। लोगों ने ढोल बजाकर गांव में घूम-घूमकर पानी जुटाया।

दुल्हन

यहां दो पानी की टंकी, तीन बोरिंग और 10 से ज्यादा हैंडपंप हैं। गर्मी के दिनों में जलसंकट बढ़ जाता है। गांव में 10 दिन से पानी की कमी है। जिन घरों में सामाजिक कार्यक्रम होते हैं, वहां अचानक पानी की कमी हो जाती है।

दरअसल ग्रामीणों ने  का कहना हैं की गर्मी शुरू होते ही गांव का जलस्तर नीचे चला जाता  हैं। जहां इस ओर प्रशासन भी ध्यान नहीं देता। देखा जाये तो गांव के अलावा आसपास के इलाकों में भी पानी की समस्या हैं। पानी की इतनी कमी है कि पशुओं के लिए भी नहीं मिल पा रहा है। गांव की बेटी की शादी है। इसलिए पूरे गांव के लोग होने वाली दुल्हन के साथ पानी भरने में जुटे थे।

LIVE TV