पाकिस्तान ने पुंछ में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया

पाकिस्तानजम्मू| पाकिस्तान द्वारा शनिवार शाम संघर्षविराम के उल्लंघन के बाद पाकिस्तान और भारतीय सेना के बीच पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारी गोलीबारी हुई। पुलिस ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले के दिगवर इलाके में शाम 7.30 बजे नियंत्रण रेखा पर भारतीय चौकियों पर गोलीबारी और गोलाबारी की।

यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम, 4 गिरफ्तार

पुलिस सूत्रों के अनुसार, भारतीय सेना ने पाकिस्तानी गोलीबारी का दृढ़तापूर्वक जवाब दिया और दोनों ओर से गोलीबारी व गोलाबारी लगभग 25 मिनट तक जारी रही।

यह भी पढ़ें: पनामा पेपर्स में रमन सिंह के बेटे का नाम : राहुल

LIVE TV