कश्मीर पर ‘पाकिस्तानी राग’ में चीन ने मिलाया सुर

पाकिस्तानी राग में चीननई दिल्ली| कश्मीर में हिंसा मुद्दे पर एक बार फिर सीमा पार से दखल देने की नापाक कोशिश हुई है| लेकिन इस बार मामला कुछ अलग है| क्योंकि इस बार ये हरकत पकिस्तान ने नहीं बल्कि चीन ने की है| पाकिस्तानी राग में चीन ने सुर मिलाते हुए कश्मीर में चल रही हिंसक झड़पों पर चिंता जाहिर की है|

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लू कांग ने कहा है कि कश्मीर में हिंसक वारदातें हो रही हैं| इसको लेकर चीन बेहद चिंतित है| उम्मीद है कि इस मसले का जल्द से जल्द शांतिपूर्ण समाधान हो जायेगा| कश्मीर पर चीन का रुख हमेशा एक जैसा रहा है|

ये है मामला

बीती आठ जुलाई को सेना ने हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर आतंकी बुरहान वानी को मुठभेड़ में मार गिराया था| इसके बाद घाटी में हिंसक प्रदर्शन हुए थे| विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच भी हिंसक झड़पें हुई थीं| इस हिंसा में अब तक 39 लोगों की मौत हो चुकी है|

पाकिस्तान ने मनाया ब्लैक डे

पाकिस्तान ने इस बारे में मंगलवार को काला दिवस मनाया है| पाक पीएम ने वानी को कश्मीर का बड़ा नेता बताया है| पाकिस्तान ने कश्मीर के हालात को मानवाधिकार के खिलाफ बताते हुए भारतीय सेना की शिकायत अंतरराष्ट्रीय फोरम में भी की थी|

भारत ने तैनात किये टैंक

चीन के दुस्साहस को चुनौती देने के लिए भारत ने बड़ा कदम उठाया है| पूर्वी लद्दाख सीमा पर लगातार घुसपैठ की फिराक में रहने वाले चीन को टक्कर देने के लिए भारत ने इस इलाके में टी-72 वार टैंक तैनात किए हैं| फिलहाल सौ टैंकों की तैनाती हुई है| रक्षा मंत्रालय की मानें तो अभी और भी टैंक तैनात किये जाएंगे| यह भारत की ओर से उठाया गया अब तक का सबसे अप्रत्याशित कदम है|

जिन स्थानों पर टैंक तैनात किए गए हैं सुरक्षा कारणों से उनके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गयी है|  इससे इंडो-चाइना बॉर्डर पर भारत की स्थिति और मजबूत हो गयी है|

LIVE TV