पर्दे पर महिला का रोल कर चुके हैं ये सुपरस्टार्स, दर्शक भी देखकर रह गए थे दंग

*नैंसी शर्मा:-
कहा जाता है जब भारत में सिनेमा की शुरुआत हुई थी, तो उस समय महिलायें फिल्मों में काम नहीं करती थीं। जिसकी वजह से पुरुष ही महिलाओं का किरदार निभाते थे। लेकिन कभी-कभी सीन या कहानी की डिमांड के चलते एक्टर्स महिलाओं के वेश में नजर आते हैं। उनके लिए ये चुनौती होती है कि वह अपने किरदार में कुछ अलग दीखाएं। भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में कुछ ऐसे अभिनेता हैं जिन्होंने जब महिलाओं का रोल किया तो दर्शकों का दिल जीत लिया।

आज ऐसे ही अभिनेताओं के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं, जिन्होंने महिलाओं का रोल तो निभाया साथ ही साथ उस किरदार के लिए लोगों से वाहवाही भी लूटी।


पर्दे पर महिलाओं का किरदार निभाने को लेकर बॉलीवुड में बहुत पुराना चलन चल रहा है। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम दिग्गज अभिनेता शम्मी कपूर का है। शम्मी कपूर ने महिला बनकर दर्शकों का दिल जीत लिया था। साल 1963 में आई फिल्म “ब्लफ़-मास्टर’ में शम्मी कपूर लड़की के रोल में नजर आये थे।

अभिनेता गोविंदा भी किसी भी किरदार को बखूबी निभाने में दम रखते हैं। इनसे कुछ भी करवा लो वो कभी भी अपने दर्शकों को निराश नहीं करते थे। अभिनेता गोविंदा ने भी सिल्वर स्क्रीन पर महिला का किरदार निभाया है। गोविंदा के कई ऐसे सीन हैं जिसमें वह महिला के गेटअप में नजर आएं हैं। इनमें से वो कई फिल्मों में कॉमेडी करते हुए दिखे हैं। जैसे ‘राजा बाबू’, आंटी नंबर वन’ अभिनेता गोविंदा महिलाओं के रोल में जब भी पर्दे के सामने आए हैं, दर्शकों ने उनको महिला के किरदार में काफी पसंद किया है।

मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर आमिर खान ने भी पर्दे में महिला का किरदार निभाया है। फिल्म ‘बाजी’ का गाना डोले डोले दिल’ में आमिर खान लड़की के लुक में डांस करते हुए नजर दिखे थे। टाटा स्काय और कोका-कोला के विज्ञापन में भी महिला का रोल करते हुए नजर आएं थे।

बॉलीवुड के दबंग भी फिल्म में लड़की का रोल कर चुके हैं, उन्होंने ने “जान-ए-जान’ में थोड़ी देर के लिए महिला का गेटअप किया था। इस फिल्म में सलमान खान के साथ अक्षय कुमार और प्रीति जिंटा भी मुख्य भूमिका में थे। ये फिल्म साल 2006 में आई थी।

महिलाओं का रोल निभाने की लिस्ट में अभिनेता श्रेयस तलपड़े का भी नाम शामिल हैं। इन्होनें फिल्म ‘पेइंग गेस्ट’ में महिला का रोल निभाया था, इनके गर्ल लुक को देख कर सिनेमाघरों में लोगों ने खूब तालियाँ बजाई थी। लोगों को अभिनेता श्रेयस का ये रोल काफी पसंद आया था। महिला के रोल को निभाने पर अभिनेता ने कहा था, ‘महिला होना अपने आप में ही एक कला है’।

अभिनेता कमल हासन ने फिल्म ‘चाची 420’ में एक महिला का किरदार निभाया था, उन्हें इस किरदार के लिए खूब सराहा गया था। दर्शकों ने उनकी ऐक्टिंग को काफी पसंद किया था। वहीं इस फिल में चाची के किरदार को बच्चों ने भी खूब पसंद किया था।

LIVE TV