पत्नी सहित मेदांता में भर्ती हुए थे मुलायम सिंह, जानिए अब कैसी है हालत

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री औऱ समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें मेदांता में भर्ती करवाया गया। उनके बेटे और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव उनको लेकर गुड़गांव के मेदांता अस्पताल गये थे। जहां हुई जांच में वह कोरोना पॉजिटिव निकले।

मेदांता के डॉक्टरों के अनुसार मुलायम सिंह यादव को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। जिसके बाद उन्हें यहां लाया गया था। इसके बाद जब मुलायम सिंह यादव की जांच करवाई गयी तो वह संक्रमित निकले। आपको बता दें कि मुलायम सिंह यादव बीते काफी समय से बीमार चल रहे ते। जिसके चलते बीते दिनों उन्हें कई बार अस्पताल में भर्ती करवाया जा चुका है।

मुलायम सिंह यादव के साथ ही उनकी पत्नी साधना को भी मेदांता अस्पताल में तकरीबन बुधवार रात साढ़े 9 बजे भर्ती करवाया गया। वही भी कोरोना संक्रमित थी। इसी के साथ 3 घरेलू सहायकों को भी वहां भर्ती करवाया गया है। वहां सीनियर फिजिशियन डॉ. सुशीला कटारिया की देखरेख में सभी का इलाज शुरु कर दिया गया है।

कैसी है अब हालत
नेताजी की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। वहीं वरिष्ठ डॉक्टर लगातार उनका हालचाल जान रहे हैं। इसी के साथ वह समय-समय पर नेताजी के स्वास्थ्य को लेकर जानकारी भी साझा कर रहे हैं।

LIVE TV