नोरा फतेही ने हुक स्टेप चैलेंज कर के मचाया तहलका, देखिये- वायरल वीडियो

सोशल मीडिया में बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही, जो कि अपने अलग ही स्टाइल और ग्लैमरस लुक के लिए जानी जाती हैं, उन्होंने अपना एक और लेटेस्ट डांस वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वे विशाल ददलानी के गाने ‘करीब’ पर जबरदस्त डांस करती हुई देखी जा सकती हैं। हाल ही में यह गाना रिलीज हुआ है, जिसका संगीत गोल्डी सोहेल ने दिया है।

इस गाने में नोरा फतेही इसके हुक स्टेप को कर रही हैं। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है, “रजित देव के साथ करीब हुक स्टेप कर रही हूं। मुझे सिखाने के लिए शुक्रिया। चलिए घर पर एक्टिव होते हैं और करीब हुक स्टेप करते हैं, यह मजेदार है।” यह लिखते हुए उन्होंने #kareebhookstep का भी इस्तेमाल किया है। इस वीडियो में फैन्स को नोरा का धमाकेदार डांस काफी पसंद आ रहा है। वे एक्ट्रेस पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। इस वीडियो पर अभी तक 7 लाख से भी ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं।

LIVE TV