मोदी की ये ‘किताब’ तय करेगी नोटबंदी का भविष्य, दस कदम पर जीत या हार

नोटबंदी के फायदेनई दिल्ली| नोटबंदी को सफल बनाने के लिए मोदी सरकार कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती| इसके लिए वित्त मंत्रालय नोटबंदी के फायदे से जुड़े एक-एक पहलू को जनता के बीच पहुंचाएगा| मंत्रालय ने सभी केन्द्रीय मंत्रियों को बाकायदा 60 पन्नों का एक नोट भेजा है|

31 दिसंबर को नोटबंदी पर प्रधानमंत्री देश को संबोधित कर सकते हैं| ऐसे में इसके लिए माहौल बनाने के लिए सभी मंत्रियों से 10 अलग-अलग जगहों पर रैली करने को कहा गया है| इन रैलियों में ये मंत्री नोटबंदी के फायदे गिनाएंगे|

नोटबंदी के फायदे गिनाएगी सरकार

पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भी ये रैलियां काफी अहम होंगी| इन रैलियों में यदा से ज्यादा लोग पहुंचें इसके लिए टीवी और र रेडियो जैसे जनमाध्यमों का भी प्रयोग किया जाएगा| ये रैलियाँ शहरी और ग्रामीण दोनों ही इलाकों में होंगी|

देश में 8 नवम्बर से नोटबंदी लागू है| इसके अंतर्गत 500 और 1000 के पुराने नोट बदलने का काम चल रहा है| केंद्र सरकार ने नोट बदलने की आखरी तारीख 30 दिसंबर तय की है|

नोटबंदी के बाद देश में नकदी की समस्या केंद्र सरकार के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है| विभिन्न जगहों पर अब भी नकदी की भारी कमी देखने को मिल रही है|

LIVE TV