नैस्डैक में भारत की आजादी की 71वीं वर्षगांठ का जश्न

स्वतंत्रता दिवसन्यूयॉर्क। नैस्डैक स्टॉक एक्सचेंज में भारत के 71वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया गया। इस दौरान न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्यदूत संदीप चक्रवर्ती ने शेयर बाजार का घंटा बजाकर इस जश्न की शुरुआत की। चक्रवर्ती ने बुधवार को कहा कि वित्तीय क्षेत्र भारत, अमेरिकी आर्थिक साझेदारी का महत्वपूर्ण घटक है और इसमें नैस्डैक की भूमिका अहम है।

इस अवसर पर नैस्डैक के उपाध्यक्ष जो ब्रांतुक ने कहा कि नैस्डैक में भारत की पांच कंपनियां सूचीबद्ध हैं, जिका बाजार मूल्य 40 डॉलर अरब है।

नैस्डैक ने आठवीं बार 15 अगस्त का बड़े जोश के साथ जश्न मनाया है। नैस्डैक सूचकांक बुधवार को 12.10 अंकों यानी 0.19 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ।

GST में केंद्र सरकार ने 11 राज्यों को दी बड़ी छूट, 2027 तक नहीं देना होगा वस्तु एवं सेवा कर

मुंबई : मुंबई में 18 साल के लड़के का मर्डर, अज्ञात शख्स के खिलाफ केस दर्ज

LIVE TV