देखे नेहा धूपिया और अंगद बेटी की पहली तस्वीर, दादाजी ने की शेयर

मुंबई.बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया और अभिनेता अंगद बेदी के घर रविवार 18 नवंबर को नन्हीं परी का जन्म हुआ। इन नन्हीं मेहमान का स्वागत किया गया था। अब इसकी पहली झलक भी मां नेहा धूपिया द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर की गई थी लेकिन उसमें बेबी का चेहरा नजर नहीं आ रहा था। लेकिन अब नेहा धूपिया की बेटी की खूबसूरत तस्वीर सामने आ गई है जिसमें वे बहुत क्यूट लग रही हैं।

नेहा धूपिया ने सोशल मीडिया पर 19 नवंबर को अपनी बेटी की तस्वीर शेयर करते हुए नाम भी बताया था। उन्होंने उनकी बेटी का नाम मेहर रखा है। अब मेहर की खूबसूरत तस्वीर को उनके दादाजी ने शेयर किया है। बिशन बेदी ने हाल ही में ट्विटर पर मेहर की खूबसूरत तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा कि, तुम प्यारी मेहर, ग्रेंडपैरेंट्स के लिए एक और लाइफ लाइन हो। दोनों मेटर्नल और पेटनर्ल। हम ब्लेस्ड हैं? हां, यह सब गुरू की ही मेहर है। गॉड ब्लेस। इस सफर में स्वागत है। वाहे गुरु की कृपा।

नेहा ने भी इससे पहले ट्विटर पर क्यूट बेबी की तस्वीर को साझा किया था जिसमें उनके पैर नजर आ रहे थे।

इंग्लैंड टीम में अपना स्थान वापस चाहते हैं बेयरस्टो

बता दें कि, नेहा ने 18 नवंबर को सुबह 11 बजे मुंबई के खार इलाके में स्थित एक अस्पताल में बेबी गर्ल को जन्म दिया था। नेहा लगातार अपनी शादी और इसके बाद प्रेगनेंसी को लेकर चर्चा में रही हैं। दरअसल, नेहा ने शादी के बारे में किसी को नहीं बताया था और अचानक उनकी शादी की तस्वीरें सामने आई तो सबको पता चला कि उन्होंने अंगद बेदी से शादी कर ली है।
https://twitter.com/NehaDhupia/status/1064783902517153792
अगर बात करें प्रेगनेंसी की तो नेहा ने उसी प्रकार अपनी प्रेगनेंसी को एंजॉय किया जिस प्रकार करीना कपूर खान और सोहा अली खान ने किया था। नेहा ने प्रेगनेंसी से पहले की तस्वीरों को भी सोशल मीडिया पर साझा किया था।
LIVE TV