देश भर के हाईवे अब 14 नवंबर तक टोल फ्री

नेशनल हाईवे टोल फ्रीदिल्ली। 500 और 1000 के नोट की किल्लत को देखते हुए केन्द्रीय परिवहन मंत्रालय ने 11 नवंबर तक देशभर के नेशनल हाईवे टोल फ्री किए थे। यह राहत तीन दिन के लिए बढ़ा दी गई है। अब 14 नवंबर तक देशभर के टोल प्लाजा फ्री कर दिए गए हैं।

इससे पहले NHAI ने यह ऐलान किया था कि 11 नवंबर तक सभी नैशनल टोल प्लाजा पर 500 और 1000 के पुराने नोट स्वीकार किए जाएंगे

11 नवंबर तक सभी नेशनल हाईवे को टोल फ्री घोषित करने की जानकारी केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने दी थी। उन्होंने ट्वीट किया था, ‘स्मूद ट्रैफिक मूवमेंट के लिए देश भर के नैशनल हाईवेज पर 11 नवंबर की आधी रात तक टोल वसूली को सस्पेंड करने का फैसला लिया गया है।’

महाराष्ट्र सरकार ने भी अपने सभी स्टेट हाईवे को 11 नवंबर रात 12 बजे तक के लिए टोल फ्री कर चुकी है।

LIVE TV