‘नेताओं की पत्नियों को चुनाव लड़ाना अत्यंत हानिकारक’

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के छोटे भाई और चाचौड़ा विधानसभा क्षेत्र से विधायक लक्ष्मण सिंह ने नेताओं की पत्नियों के चुनाव लड़ने की चर्चाओं पर सवाल उठाए हैं।

उन्होंने कहा है कि नेताओं की पत्नियों को चुनाव लड़ाना अत्यंत हानिकारक होगा। लक्ष्मण सिंह ने ट्वीट कर कहा, “लोकसभा चुनाव में नए चेहरों को जिन्होंने कभी लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ा हो, उन्हें अवसर देना चाहिए। पुराने चेहरों पर दांव खेलना, हानिकारक होगा। नेताओं की पत्नियों को लड़ाना, अत्यंत हानिकारक होगा।”

गौरतलब है कि राज्य में गुना संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस महासचिव व वर्तमान सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया और दिग्विजय सिंह की पत्नी अमृता सिंह को राजगढ़ या इंदौर से चुनाव लड़ाने की चर्चा जोरों पर है।

इसके साथ ही भाजपा में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पत्नी साधना सिंह को विदिशा से चुनाव लड़ाए जाने की संभावना जताई जा रही हैं।

मसूद अजहर को सौंपने के लिए पाक पर दबाव बनाए भारत…

राजनीतिक तौर पर लक्ष्मण सिंह के इस बयान को काफी अहम माना जा रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि लक्ष्मण सिंह को राज्य सरकार में मंत्री नहीं बनाए जाने को लेकर पहले ही सवाल खड़े हो चुके हैं। लक्ष्मण िंसंह पांच बार लोकसभा सदस्य रह चुके हैं और वर्तमान में विधायक हैं।

LIVE TV