मैक्सिम के कवर पेज पर छाईं देसी गर्ल

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों मैक्सिम इंडिया के कवर पेज पर छाईं हुई हैं. देसी गर्ल प्रियंका ने ब्लैक आउटफिट में फोटोशूट कराया था जो इस मैगजीन के कवर पेज के लिए फाइनल किया गया है. इस बोल्ड अंदाज़ में प्रियंका बहुत ग्लैमरस लग रही हैं.

देसी गर्ल

इससे पहले भी प्रियंका चोपड़ा को हॉटेस्ट वुमन कैटेगरी में रखा जा चुका है। इस हॉटेस्ट कैटेगरी में 100 वुमन शामिल हैं । हालांकि प्रियंका चोपड़ा को नंबर वन का स्थान प्राप्त हुआ है.

मैक्सिम इंडिया मैगजीन ने साल 2011-2013  में भी प्रियंका चोपड़ा को ‘द हॉटेस्ट वुमेन इन द वर्ल्ड’ से नवाजा था।

देसी गर्ल प्रियंका को बुरा होना पसंद है

प्रियंका ने फोटो कैप्शन में लिखा, “लगता है कि मुझे बुरा होना बहुत पसंद है।” प्रियंका की फिल्म 1990 के दशक में आने वाली लोकप्रिय टीवी श्रृंखला ‘बेवॉच’ पर आधारित है। इस फिल्म में हॉलीवुड के स्टार्स में ड्वेन जॉनसन और जैक एफ्रोन भी हैं।

सात खून माफ’ में निगेटिव रोल के लिए स्क्रीन अवार्ड जीतने वाली एक्ट्रेस प्रियंका ने कहा, ‘मुझे निगेटिव रोल करना ज्यादा पसंद है। मैं समझती हूं कि इन किरदारों में ज्यादा मजा आता है।’

इससे पहले भी प्रियंका 2004 में रिलीज हुई फिल्म ‘एतराज’ में अपने निगेटिव रोल की वजह से फिल्मफेयर अवार्ड जीत चुकी हैं। प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि फिल्म में एक छोटा सा रोल भी आपको शिखर तक पहुँचाता है।

यह कोई पहली बार नहीं कि प्रियंका अपने निगेटिव रोल के लिए सुर्खियों में छायी हैं। करियर के शुरआती दौर में ‘अंदाज़’ मूवी से उन्होंने सभी का दिल जीत लिया था।

LIVE TV