देश के कई हिस्सों में 3 और 4 मार्च को बारिश और बर्फबारी की संभावना, जानिए आने वाले मौसम के हालात

उर्वशी साहू:-
देश के अधिकतर हिस्सों में तेज़ी से तापमान बढ़ता नज़र आ रहा है। थोड़ी सर्दी बस सुबह और शाम रहती है बाकी सारा दिन तापमान काफी गरम रहता है। केवल उत्तर भारत ही नहीं बल्कि कई राज्यों में यही हाल देखने को मिलेगा। कुछ जगह ऐसी भी हैं जहा अभी भी ठंड है तो वही कही-कही भीषड़ गर्मी। मौसम विभाग की माने तो आने वाले तीन से चार दिनों तक देश के बहुत सी जगहों में बारिश और बर्फ़बारी की भी संभावना है। इसके चलते दिल्ली से लेकर पंजाब, गुजरात और मध्य प्रदेश तक तापमान में थोड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के आधिकारिक ने एक ट्वीट किया और एक जानकारी दी। ट्वीट में बताया गया कि उत्‍तरी पाकिस्‍तान के ऊपर एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पैदा हुआ है। इसका असर भारत के कुछ हिस्सों पर भी होगा जो आपको साफ़ देखने को भी मिलेगा।

मौसम विभाग की माने तो 3 और 4 मार्च को जम्‍मू कश्‍मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्‍तान और मुजफ्फराबाद में इस पश्‍चिमी विक्षोभ कि वजह से बारिश और साथ ही बर्फ़बारी की भी आशंका है। 3 और 4 मार्च को इसके अलावा हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड अधिकांश हिस्‍सों में भी यही संभावना जताई गयी है। आपको बताते चलें कि 3 मार्च को इन्ही जगहों पर बर्फीले तूफान की भी संभावना है। इन सभी आशंकाओं से ग्रसित अब अनुमान यह भी है कि दिल्ली, पंजाब, गुजरात और मध्य प्रदेश पर भी इसका असर पढ़ सकता है। ऐसा होते ही तापमान में हमे थोड़ी गिरावट मिलेगी।

LIVE TV