देवर ने अपनी भाभी के साथ दुष्कर्म का क‍िया प्रयास, विरोध करने पर उड़ेला तेजाब, खुद भी लगाई फांसी

उत्‍तर प्रदेश के लखीमपुर में शनिवार सुबह एक सनसनीखेज और रिश्तों को तार-तार करने वाली घटना हुई। यहां एक देवर ने अपनी भाभी को घर में अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। भाभी के विरोध करने पर देवर तेजाब डाल दिया। इससे महिला गले और चेहरे के पास झुलस गई। पुलिस ने मामले की एफआइआर दर्ज कर ली है। वहीं, दोपहर में आरोपित ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया, जिसका इलाज चल रहा है।

ये है पूरा मामला 

मामला थाना निघासन क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि महिला रसोईघर में खाना बना रही थी। तभी पीछे से आए देवर ने दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला का पति गांव में ही कहीं गया था। महिला का सीएससी में उपचार कराया गया है। उसकी हालत पहले से बेहतर बताई जा रही है। पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की तो परिवारजन समझौते की कोशिश करने लगे। इसी बीच दोपहर में आरोपित ने गांव के पास ही एक बाग में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। उसे गंभीर हालत में निघासन सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। निघासन कोतवाल डीके सिंह ने बताया की पीड़ित महिला की तहरीर पर उसके देवर के खिलाफ जानलेवा हमला करने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

LIVE TV