रेल यात्री ने प्रभु को किया ट्वीट, कहा- ट्रेन लेट हुई तो रह जाऊंगा कुंवारा

रेलमंत्री सुरेश प्रभुनई दिल्ली| कभी दूध तो कभी दवा के लिए रेलमंत्री सुरेश प्रभु के ट्विटर पर मदद मांगना तो आम है, लेकिन मगध एक्सप्रेस से बरात ले जा रहा दुल्हा ट्रेन की लेट लतीफी के बीच फंस गया। दुल्हे ने रेलमंत्री को ट्विटर और पोर्टल पर लिखित शिकायत कर दी। कहा कि यदि ट्रेन लेट पहुंची तो उसकी शादी नहीं हो पाएगी। हालांकि इसका खास असर नहीं हुआ। ट्रेन ने कुछ समय कवर किया तब भी वह 4:40 घंटा की देर से नई दिल्ली पहुंच सकी।

यह भी पढ़ें : बारात में आई बच्ची से दुष्कर्म, कुआं में फेंका

बिहार के आरा जिले के रहने वाले सुशील कुमार की सोमवार को नई दिल्ली में शादी थी। आरा से 86 बरातियों का आरक्षण 14 मई को आरा से नई दिल्ली तक स्लीपर क्लास की बोगी एस-5 और एस-छह में था। नई दिल्ली में वैवाहिक कार्यक्रम शाम छह बजे का था। लिहाजा बरात के लिए ट्रेन 12401 मगध एक्सप्रेस को चुना गया। आरा में इस ट्रेन को रविवार शाम 7:04 बजे आकर सोमवार सुबह 11:50 बजे पहुंचना था। ट्रेन 3:29 घंटे की देरी से रात 10:33 बजे आरा पहुंची। इस ट्रेन के पहले से कई दिनों तक लेट चलने की सूचना बरातियों ने दूल्हे को दी। परेशान दूल्हे ने अंदाजा लगाया कि यदि ट्रेन छह घंटा भी लेट हुई तो नई दिल्ली ही शाम छह बजे के बाद पहुंचाएगी।

ऐसे में शाम छह बजे से वैवाहिक कार्यक्रम शुरू नहीं हो सकेंगे। लिहाजा दूल्हे ने रेल मंत्री सुरेश प्रभु के पोर्टल और ट्विटर पर शिकायत कर दी। दूल्हे ने कहा कि मगध एक्सप्रेस पिछले कई दिनों से छह से 10 घंटे की देरी से नई दिल्ली पहुंच रही है। ऐसे में यदि यह ट्रेन सोमवार को भी लेट हुई तो बरात बीच रास्ते फंसी रह जाएगी और शादी नहीं हो पाएगी। चूंकि यह ट्रेन मुगलसराय और पूवरेत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के बाद उत्तर मध्य रेलवे के इलाहाबाद रेल मंडल पर चलती है। लिहाजा ट्विटर की शिकायत को रेल मंत्रलय ने लखनऊ रेफर कर दिया।

लखनऊ से शिकायत को इलाहाबाद रेफर किया गया। रेल मंत्री ने दूल्हे की परेशानी को कुछ हद तक कम किया। ट्रेन इलाहाबाद पहुंचने तक 5:05 घंटा लेट हो गयी जबकि कानपुर आने तक यह 5:45 घंटा पिछड़ गई। ट्रेन फिरोजाबाद पहुंची तो 6:39 घंटा लेट हो चुकी थी। उधर वधू पक्ष भी ट्रेन की सुस्त चाल से परेशान हो रहा था। लिहाजा उधर से दुल्हे को बार बार फोन कर उसकी लोकेशन ली जा रही थी।

परेशान दूल्हा रेल मंत्री के ट्विटर पर बार-बार ट्रेन को तेज चलाने की गुहार लगाता रहा। रेल मंत्री के आदेश पर कुछ राहत मिली और ट्रेन ने अपना समय दो घंटा कवर कर लिया। ट्रेन नई दिल्ली 4:55 घंटा की देरी से शाम 4:45 बजे पहुंची तो दुल्हे ने राहत की सांस ली।

LIVE TV